{"_id":"5794ff9b4f1c1b4e45c4b782","slug":"opened-pedestrian-bridge-connecting-the-village-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोली गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोली गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पैदल पुलिया ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत खोली में गोमती पर बना पुल जर्जर हो गया है। पुल के फर्श का कंक्रीट टूट गया है। इससे आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से पुल का शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
गोमती पर 1960 के दशक में बना पैदल पुल अब खस्ताहाल हो गया है। इस पुल से खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, नैल, मजवे, डुंगरगांव सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। इस पुल के फर्श पर सीमेंट के पटाल बिछाए गए थे। परंतु अब यह पटाल जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस पुल की देखरेख का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के पास है। परंतु विभाग की ओर से लंबे समय से पुल की मरम्मत नहीं की गई है। ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार ने लोनिवि के ईई से पुल का शीघ्र सुधार करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि विभाग ने जल्दी पुल की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया तो क्षेत्र की जनता को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन