फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Open the door of religion, Mother Bhavani...

Bageshwar News: खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा...

Sun, 02 Nov 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Open the door of religion, Mother Bhavani...
मल्ला महल में आयोजित महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाएं।
अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से मल्ला महल में आयोजित जय गोल्ज्यू महोत्सव में रविवार को महिलाओं ने झोड़ा गायन की प्रस्तुति दी। महिला दलों ने खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा... समेत अन्य झोड़ा गायन कर वाहवाही बटोरी। स्टार नाइट में राकेश खनवाल ने जैसे ही मंच पर प्रस्तुति दी दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राकेश ने क्रीम पौडरा घिसनी किलै न मेरी निर्मला हंसनी किलै न..., हिमूली समेत अन्य गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। ज्योति कोहली ने भी गीत प्रस्तुत किए। दोनों कलाकारों के गीतों पर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक को झूमने को मजबूर कर दिया। गुजरात, राजस्थान और पंजाब की टीमों ने अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने स्टार नाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव के आयोजन से लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
महोत्सव में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अश्विन नेगी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, डॉ. संतोष बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, भाजपा पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, किरण पंत, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed