फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   open government Restaurant in Kanda

कांडा में खुला सरकारी भोजनालय

Sat, 05 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर/ कांडा (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर/ कांडा (बागेश्वर)। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
open government Restaurant in Kanda
कांडा में खुला सरकारी भोजनालय - फोटो : अमर उजाला

कांडा (बागेश्वर)। विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांडा में सुख संचारक स्वयं सहायता समूह किमोली द्वारा संचालित इंदिरा अम्मा भोजनालय का उद्घाटन किया। कहा कि इससे स्वयं सहायता समूहों की आजीविका मजबूत होने के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि इस भोजनालय में आम आदमी के लिए 25 रुपए प्रति थाली स्थानीय उत्पादों से निर्मित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें 10 रुपए प्रति थाली अनुदान सरकार द्वारा समूह को दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि बागेश्वर जिले के तीन तहसीलों में ऐसे भोजनालय के लिए स्थान चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन


गरुड़ एवं कपकोट में इसी माह के अंत तक ऐसे भोजनालय खुलेंगे। अध्यक्षता कर रहे विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि यह भोजनालय ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें अपने उत्पादों को बढ़ाकर आजीविका को मजबूत बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डीएम मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ एसएसएस पांगती, राजेंद्र टंगडिया, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर रेखा खेतवाल ने इस योजना का लोगों से अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। वीरेंद्र सिंह नगरकोटी ने संचालन किया।


वहां एसडीएम कांडा रिंकू बिष्ट, बीडीओ मोहननाथ गोस्वामी, कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता, ग्राम प्रधान नारायण गिरि, सविता नगरकोटी, आनंद सिंह, दीपक कांडपाल, किशोरी लाल वर्मा, वंशीधर कांडपाल, निर्मला दफौटी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed