बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय (केवी) बागेश्वर में कक्षा एक में 28 फरवरी से 21 मार्च तक ऑनलाइन प्रवेश होंगे। कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं के लिए आठ अप्रैल से 16 अप्रैल तक ऑफलाइन प्रवेश होंगे।
केवी में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एसडीएम हर गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि विद्यालय को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए सभी को समग्र प्रयास करने होते हैं। प्रभारी प्राचार्य राजीव पाठक ने प्रवेश संबंधी जानकारी दी। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
बैठक में समिति की सदस्य सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, प्रभारी बीडीओ केडी जोशी, पीजी कॉलेज की प्राचार्य अंजू अग्रवाल, कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के प्रभारी डॉ. कमल कुमार पांडेय, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, केवी की शिवा मिश्रा आदि थीं।