फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Onlain booking of railway post office is not in

डाकघर में नहीं हो रही रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 09 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Tue, 09 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

डाकघर कौसानी से एक माह से रेलवे के ऑनलाइन टिकट नहीं मिल रहे हैं। जिससे पर्यटकों और स्थानीय जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक नगरी के मुख्य चौराहे पर स्थित डाकघर कई माह पूर्व सीबीएस हो गया है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें डाक संबंधी कार्यों और रेलवे के टिकट निकालने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


 कौसानी निवासी राजेश खर्कवाल,अनिल बिष्ट, कुशाल रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि डाकघर से एक माह से रेलवे के टिकट नहीं निकलने से पर्यटकों और स्थानीय जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डाकघर के पोस्टमास्टर ख्याली लाल ने बताया कि विभाग के कंप्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी आने से डाकघर से रेलवे के टिकट नहीं निकल पा रहे हैं। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि डाकघर में एकमात्र कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के उच्चाधिकारियों से कौसानी डाकघर में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती करने के संबंध में कई बार कह दिया है। नेगी ने एलान किया है कि डाकघर में स्टाफ की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed