{"_id":"62965b3ec6ac9f42a13d4102","slug":"one-postmaster-alleged-in-fraud-case-bageshwar-news-hld4644473143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी गैराड़ के पोस्टमास्टर पर शिकंजा कसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोपी गैराड़ के पोस्टमास्टर पर शिकंजा कसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गैराड़ के शाखा डाकघर में खाताधारकों के खातों से रकम हड़पने के आरोपी पोस्टमास्टर पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच में ग्राहकों के खातों से गबन की पुष्टि हुई है। विभाग ने पोस्टमास्टर पर नो वर्क नो पे की कार्रवाई कर दी है। जांच पूरी होने के बाद पोस्टमास्टर के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।
गैराड़ शाखा डाकघर में खातों में गड़बड़ी की बात करीब एक पखवाड़े पहले सामने आई थी। तमाम खाताधारकों के पासबुक और पोस्टआफिस के अभिलेखों में भिन्नता पाई गई थी। रकम पासबुक में तो जमा थी, लेकिन शाखा डाकघर के अभिलेखों में दर्ज नहीं थी। इस पर खाताधारकों ने आवाज उठाई। यह मामला 29 मई को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। इस मामले में किसी भी ग्राहक ने लिखित शिकायत नहीं की है। विभाग मामला सामने आने के बाद स्वयं जांच कर रहा है।
मामले की जांच पोस्टल निरीक्षक डीएस पांगती कर रहे हैं। पांगती का कहना है कि अभिलेखों की पड़ताल में फिलहाल 5-6 खातों में गड़बड़ी पाई गई है। करीब चार लाख रुपये की रकम ग्राहकों के खातों में जमा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में गबन की पुष्टि होने पर पोस्टमास्टर आनंद सिंह के खिलाफ नो वर्क नो पे की कार्रवाई कर दी गई है। उससे न तो काम लिया जाएगा, न वेतन मिलेगा। जांच पूरी होने पर निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभागीय कार्रवाई के साथ ही कानूनी कार्रवाई पोस्टमास्टर के खिलाफ होगी। उधर, एसपी पोस्टल अल्मोड़ा बीएस भंडारी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पोस्ट मास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्राहकों की जमा पूंजी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।