फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One Killed in Small Fight

Bageshwar News: चचेरे भाइयों ने दो सगे भाईयों पर किया हमला, एक की मौत, एक गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
One Killed in Small Fight
खुशाल सिंह, घायल - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के तहत नौकोड़ी गांव में तहेरे भाइयों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर एक की जान ले ली जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई एक महिला भी घायल हुई है। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी एसपी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कपकोट थाने में खुशाल की पत्नी सरुली देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंचल और महेश सिंह के खिलाफ धारा 302, 324 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात नौकोड़ी गांव में धाम सिंह के घर में सामूहिक पूजा (जागर) थी। पूजा में गांव के 30 से अधिक परिवारों के लोग मौजूद थे। पूजा से पहले कुछ लोग पूजा स्थल के समीप अर्जुन सिंह के घर के आंगन में अलाव के पास बैठे थे। इसी बीच ग्रामीण शंकर सिंह (47) व उनके भाई खुुशाल सिंह (44) पुत्रगण मोहन सिंह और उनके तहेरे भाइयों चंचल व महेश सिंह पुत्रगण जोहार सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

चंचल सिंह अपने घर से चाकू लेकर आया और भाई महेश सिंह की मदद से चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। हमले में शंकर की मौत हो गई, जबकि खुशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव में आई खुशाल की पत्नी सरुली देवी भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल खुशाल सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शंकर का सरयू-गोमती तट पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी एसपी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कपकोट थाने में खुशाल की पत्नी सरुली देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंचल और महेश सिंह के खिलाफ धारा 302, 324 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ के बदले ले ली जान
कपकोट। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया की मृतक ने पूर्व में आरोपी चंचल सिंह से करीब 60 हजार रुपये उधार लिए थे। करीब एक साल पहले इन्हीं रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। तब मृतक शंकर सिंह ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के दिन इसी रंजिश के चलते आरोपी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।

शंकर सिंह, फाइल फोटो

शंकर सिंह, फाइल फोटो- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed