फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One died.

बेटे की बरात रवानगी के वक्त दौरा पड़ने से मां की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
One died.
कपकोट नगर पंचायत के बमसेरा में बरात का हंसी-खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। दूल्हे की बरात दुल्हन के घर के लिए रवाना करने की रस्म अदा की जा रही थी कि अचानक दूल्हे की मां को दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भराड़ी वार्ड के बमसेरा निवासी बाला राम घटियाल के पुत्र डॉ. बृजेश की बरात बेरीनाग जानी थी। बरात की रवानगी से पूर्व दूल्हे को अक्षत परखने की रस्म निभाई जा रही थी। मां आशा देवी अक्षत परखते हुए दूल्हे के गले लगी और अचानक नीचे गिर गई। दूल्हे ने मां की नब्ज देखी तो वह धीमी पड़ गई थी। उन्हें तत्काल कपकोट सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका आशा देवी राइंका कपकोट में शिक्षिका थीं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बरात की खुशी मातम में बदल गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

बरात के जगह दूल्हे की मां की अर्थी निकली घर से
बागेश्वर। बमसेरा के बाली राम घटियाल के घर में कई दिनों से बरात की तैयारी चल रही थी। घर के बड़े पुत्र की शादी से परिवार बेहद खुश था। आशा देवी की खुशियां भी सातवें आसमान पर थीं। बरात की तिथि नजदीक आने केे साथ ही रिश्तेदारों ने आना शुरू कर दिया था। बरात के एक दिन पहले महिला संगीत, मेहंदी की रस्म संपन्न कराई गई। दूल्हे की मां ने भी उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों में भागीदारी की। वह सभी आने वालों का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रही थीं। हर ओर उल्लास और खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से बरात की तैयारी चल रही थी। दूल्हे को तैयार करने के बाद बरात दुल्हन के घर को रवाना करने का कार्यक्रम चल रहा था। करीब 11 बजे बरात को रवाना होना था। दूल्हे की बलाएं ले रही मां उसे सदा-सदा के लिए छोड़कर चल दीं। पल भर में सारी खुशियां काफूर हो गईं। हर कोई हक्का-बक्का रह गया। घर की सजावट फीकी पड़ गई थी। खुशी में शामिल होने आए रिश्तेदारों में भी शोक की लहर छा गई। जिस घर से गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ बरात निकलनी थी, वहां से आंसुओं के सैलाब के बीच दूल्हे की मां की अर्थी रवाना हुई। इस दुखद मंजर को देखकर हर किसी की आंख भर आई।
डॉ. बेटे और फार्मासिस्ट पति का प्रयास रहा विफल
बागेश्वर। मृतका आशा देवी के बेहोश होने के बाद उनके डॉ. पुत्र और फार्मासिस्ट पति ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल भी पहुंचाया गया लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पति और पुत्र की भरसक कोशिश भी बेकार चली गई।
शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया
बागेश्वर। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट आदि ने घर जाकर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। घटना पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, तारा सिंह कपकोटी, सभासद तनुज तिरुवा, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय सहित तमाम जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने दुख जताया है।
शिक्षक संघ की पदाधिकारी भी रह चुुकी हैं आशा देवी
बागेश्वर। मृतका आशा देवी को 2022 में सेवानिवृत्त होना था। अपने सेवाकाल में वह प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला महामंत्री, ब्लॉक महामंत्री और ब्लॉक कोषाध्यक्ष रहीं। करीब चार साल पहले उनका माध्यमिक में प्रमोशन हुआ था जिसके बाद से वह राइंका कपकोट में तैनात थीं। उनके निधन पर प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षक संगठनों ने भी गहरा दुख जताया है।

परिवार को छोड़ गईं रोता-बिलखता
बागेश्वर। आशा देवी के पति बाला राम घटियाल जिला अस्पताल से चीफ फार्मासिस्ट पद से सेवानिवृत्त हैं। बड़े पुत्र डॉ. बृजेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारखेत में तैनात हैं, जबकि छोटे बेटे ने जेएनएम का कोर्स किया है। छोटे बेटे की शादी हो चुुकी है। बृहस्पतिवार को बड़े बेटे की शादी थी। शादी के बीच हादसा होने से परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed