फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One become officer in army.

Bageshwar News: बड़ेत के पंकज सेना में लेफ्टिनेंट बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
One become officer in army.
देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद पंकज को सितारे लगाते पिता मान सिंह और माता उमा देवी। संवाद
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के बड़ेत निवासी पंकज बड़ती सेना में अफसर बन गए हैं। शनिवार को आईएमए देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान परिजनों ने उनके कंधों पर स्टार लगाए।
विज्ञापन

पंकज का परिवार सैन्य पृष्ठभूमि से है। उनके दादा स्व. मोहन सिंह असम राइफल्स में तैनात थे। पिता मान सिंह, चाचा आनंद सिंह और चचेरे भाई राजेंद्र सिंह भी असम राइफल्स में हैं। पंकज के ताऊ स्व. विशन सिंह भी असम राइफल्स में रहे। पंकज ने प्राथमिक शिक्षा कपकोट से पूरी की। 2009 में पांचवीं पास करने के बाद आगे की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। 2016 में इंटर पास करने के बाद उन्होंने हल्द्वानी से 2019 में बीएससी और 2021 में एमएसी पास की। वर्ष 2022 में उन्होंने सीडीएस की प्रवेश परीक्षा पास की। डेढ़ साल की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को वह सेना का अंग बन गए। कार्यक्रम में उनके पिता मान सिंह और माता उमा देवी ने उन्हें सितारे लगाए। पंकज का छोटा भाई दीपक बड़ती प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग कर रहा है। पंकज की उपलब्धि पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, नपं अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देव सिंह बड़ती समेत क्षेत्रवासियों ने खुुशी जताई है।
विज्ञापन


फोटो 10 बीजीएस 14 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed