फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One and a half thousand farmers did not get respect fund

डेढ़ हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand farmers did not get respect fund
बागेश्वर में सम्मान निधि के लिए किसान के बैंक खाते में सुधार करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में गलत सूचनाएं दर्ज होने से करीब डेढ़ हजार किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल सकी है। कृषि विभाग की ओर से किसानों की सही सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तें मिलती हैं। जिले में 35575 किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन योजना के पोर्टल में आधार नंबर, खाता नंबर समेत अन्य जानकारियां सही दर्ज न होने से इस साल करीब डेढ़ हजार किसानों की सम्मान निधि की दूसरी और तीसरी किस्त रुक गई है।
विज्ञापन

इन किसानों को सम्मान निधि की किस्त दिलाने के लिए कृषि विभाग किसानों को कमियों से अवगत करा सही जानकारी एकत्र कर रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक भी आधार कार्ड, खाता संख्या और अन्य जानकारियां जुटाकर कृषि विभाग को भेज रहे हैं। किसानों को पीएमकेएसवाई की वेबसाइट पर आधार, फोन नंबर या खाता नंबर दर्ज करने के बाद सम्मान निधि का स्टेटस देखने की सुविधा मिल रही है। इसमें किस्त पर हो रही अपडेट की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान हो रहे परेशान
बागेश्वर। विकास भवन स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि सम्मान निधि की रुकी किस्तों से परेशान किसान आधार कार्ड लिंक करने, बैंक खाते की सही जानकारी दर्ज करवाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को सिमी नरगोल निवासी घनश्याम पांडे सम्मान निधि की किस्त रुकने की समस्या लेकर कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। घनश्याम का कहना था कि बैंक खाता संख्या गलत दर्ज होने की वजह से दो किस्तें रुकी हैं। कर्मचारियों ने उनका बैंक खाता सुधारीकरण कर दिया है। कार्यालय में कपकोट से पुष्कर लाल, सुरेश राम और बागेश्वर के दीवान राम कृषि सम्मान निधि के लिए आवेदन करने पहुंचे थे।

पीएमकेएसवाई पोर्टल में गलत सूचना दर्ज होने से करीब डेढ़ हजार किसानों की किस्तें रुकी हैं। कृषि विभाग और राजस्व उपनिरीक्षक किसानों की सही सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं। ऐसे किसान विकास भवन स्थित कृषि विभाग के कार्यालय अथवा पटवारी चौकियों में अपना सही विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। - वीपी मौर्य, मुख्य कृषि अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed