{"_id":"57b5ebd44f1c1ba2506ec46e","slug":"on-the-sixth-anniversary-sumgdh-remember-victims-18-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी बरसी पर याद आए सुमगढ़ हादसे के शिकार 18 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी बरसी पर याद आए सुमगढ़ हादसे के शिकार 18 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के शक्तिस्थल सुमगढ़ में हादसे के शिकार 18 बच्चों को श्रद्धांजलि देते विधायक, प्रमुख, डीएम और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच साल पहले 18 अगस्त के ही दिन मलबे में दबकर सरस्वती शिशु मंदिर सुमगढ़ के 18 मासूम हंसते खेलते कालकवलित हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी छठी बरसी पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शक्तिस्थल पर बच्चों को श्रद्धांजलि देने वालों का सुबह से ही तांता लग गया। परिसर स्थित भवन में बच्चों की आत्मा की शांति के लिए सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख मनोहर और डीएम भूपाल सिंह मनराल ने बच्चों की स्मृति मेें पौध रोपण किया।
विधायक फर्स्वाण ने शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य को अपनी तरफ से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स भेंट किए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा आने का कोई निश्चित समय तो नहीं होता लेकिन इससे होने वाली क्षति को जागरूकता से ही कम किया जा सकता है। इधर तहसील सभागार बागेश्वर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की ओर से बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
18 दिवंगत बच्चों की याद में 18 कैंडल जलाकर बच्चों को याद किया गया। वृक्षप्रेमी किशन मलड़ा ने तहसील परिसर में बच्चों की स्मृति में राखी पौध रोपा। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष घनश्याम जोशी और संचालन सचिव दीपक पाठक ने किया। वहां दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, एलआईयू इंस्पेेक्टर केएस देव, पत्रकार अशोक लोहनी और बसंत चंदोला आदि मौजूद थे। उधर प्रेस क्लब सभागार में अध्यक्ष चंदन परिहार की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत बच्चों की आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन