{"_id":"a4c0ca42e8913e181b5ca73937edb12a","slug":"on-the-periphery-of-the-emotive-anniversary-remembrance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्य तिथि पर गिर्दा का भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्य तिथि पर गिर्दा का भावपूर्ण स्मरण
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनकवि और रंगकर्मी स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा की पांचवीं पुण्य तिथि प्रेस क्लब के सभागार में मनाई गई। इस मौके पर पत्रकारों और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
प्रेस क्लब के तत्वावधान में सभागार में संपन्न समारोह का विशिष्ठ अतिथि जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, वृक्ष प्रेमी किसन मलड़ा और अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार ने गिर्दा की जीवनी पर प्रकाश डाला। नरेंद्र खेतवाल, किसन मलड़ा, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, उमेश मेहता, नवीन रावल, हिमंाशु गड़िया आदि ने गिर्दा के कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ साहित्यकार केशवानंद जोशी ने कविताएं पेश की। संपूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला, जिला सूचना अधिकारी गीता जोशी, गोविंद कठायत, आदर्श कठायत, जुगल कांडपाल, बसंत चंदोला, योगेश पूना, गिरीश खेतवालआदि उपस्थित थे।