{"_id":"5738c5224f1c1b2c3fac7201","slug":"old-injured-in-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले में एक और वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड के हमले में एक और वृद्ध घायल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 16 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pig Attack
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में आवारा सांड ने एक बुजुर्ग को घायल कर दिया। यह आवारा सांड अब तक पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। आवारा जानवरों के कारण शहर की सड़कों पर चलना असुरक्षित होता जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को दिन में दीवानी राम घर से बाजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। नगर में आवारा जानवर परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांड आए दिन सड़कों पर चलने वाले राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। सांड के हमले में पिछले दो माह के भीतर पांच लोग घायल हो चुके हैं। आवारा जानवरों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सड़कों पर निकलना असुरक्षित होता जा रहा है। नगरवासियों ने प्रशासन से आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन