फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Old Building of GIC Vajyula

राशि अवमुक्त होने के बावजूद राइंका वज्यूला के भवन का शुरु नहीं हुआ निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old Building of GIC Vajyula
बागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज का भवन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के नए भवन के निर्माण को राशि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विद्यालय आज भी 1945 में बने भवन में संचालित हो रहा है। जर्जर कमरों में पठन-पाठन करने में छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान भवन के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

राइंका वज्यूला की स्थापना जूनियर हाईस्कूल के रूप में हुई थी। वर्ष 1962 में विद्यालय को हाईस्कूल और 1967 में इंटरमीडिएट की मान्यता मिली थी। वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या 437 है। विद्यालय में शिक्षण, कार्यालय, स्टाफ और अन्य कामकाज 12 कमरों में चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि सभी कमरे पुराने और जर्जर हैं। बारिश के दौरान अधिकांश कमरों में पानी टपकने लगता है। कमरों की दीवारों पर भी दरारें हैं। जिसके कारण मानसून और अन्य आपदा काल में भवन के गिरने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में नए भवन के निर्माण के लिए शासन से 3.06 करोड़ की राशि स्वीकृत है। जिसके सापेक्ष 82.61 लाख की राशि कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम रानीखेत को अवमुक्त की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
पूर्व में बच चुका है हादसा
बागेश्वर। राइंका वज्यूला के जर्जर भवन से पूर्व में बड़ा हादसा बचा था। वर्ष 2019 में विद्यालय के बरामदे की एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से एक टिन आकर नीचे गिर गया था। हादसे में विद्यालीय के कर्मचारी और एक पीटीआई बालबाल बचे थे। उस हादसे के बाद विद्यालय के बच्चे भी काफी डर गए, और अभिभावकों ने नए भवन का जल्द निर्माण करने की मांग तेज कर दी।
भवन निर्माण जमीन भी दे चुका है विद्यालय
बागेश्वर। राइंका वज्यूला के प्रधानाचार्य आरके मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के पुराने हैरिटेज भवन को यथावत रखते हुए नए भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को विद्यालय के पास दूसरी जमीन दी जा चुकी है। कार्यदायी संस्था की ओर से निविदा नहीं लगने की बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नए कार्य के नाम पर भौतिक विज्ञान की लैब और आर्ट क्राफ्ट लाइब्रेरी का ही निर्माण हुआ है। वर्तमान में विद्यालय को भवन की सख्त दरकार है।

राइंका वज्यूला के निर्माण के लिए वर्ष 2016 के अनुसार बजट का आंकलन हुआ है। दो बार निविदाएं निकाली जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर नहीं डाल रहा है। एक बार फिर से निविदा आमंत्रित की गई है। अगर इस बार भी टेंडर नहीं पड़ा तो अवमुक्त राशि विभाग को वापस करा दी जाएगी।
हरीश प्रकाश, अधिशासी अभियंता, पेयजल निर्माण निगम रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed