फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Officials working for the suspension of Chief Administrative Officers

मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के निलंबन से भड़के मिनिस्ट्रीयल कर्मी

Thu, 30 Nov 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 30 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Officials working for the suspension of Chief Administrative Officers
शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय बागेश्वर और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के निलंबन से एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने तीन दिन के भीतर निलंबन वापस नहीं लेने पर पूरे मंडल में आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में धरना दिया। इस अवसर पर सीईओ कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी फकीर राम आर्य और कपकोट बीईओ कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दरबान सिंह टाकुली के निलंबन की कड़ी निंदा की गई। जनपदीय सचिव विजय कुमार सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा मंत्री के पुत्र के विवाह कार्ड अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमांऊ मंडल नैनीताल से प्राप्त कर प्रधानाचार्यों को वितरित करने के लिए आदेशित किया गया था।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि बागेश्वर जिले के दो मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया गया है। कर्मचारियों ने तीन दिन के भीतर दोनों मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों का निलंबन वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान फकीर राम, जगदंबा साह, भूपेंद्र सिंह मनराल, जसमल सिंह पंडा, इंद्रेश कोरंगा, महेश चंद्र सिंह मेहता, हेमंत बिष्ट, मोहन चंद्र उपाध्याय, बालम सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed