फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Officers donated blood to save woman's life

Bageshwar News: महिला की जान बचाने के लिए अधिकारियों ने किया रक्तदान

Sat, 29 Apr 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officers donated blood to save woman's life
बागेश्वर रक्तकोष में रक्तदान करते खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने पर जच्चा की तबीयत बिगड़ने पर बागेश्वर की बीडीओ और एबीडीओ ने रक्तदान कर महिला की जान बचाने का काम किया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नई बस्ती चौरासी निवासी तारा देवी की प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर चिकित्सक ने मरीज को खून चढ़ाने की सलाह दी। रक्तकोष में ओ पॉजिटिव रक्त नहीं होने से मरीज और उसके परिजन परेशान हो गए थे। जानकारी मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक ने लोगों से रक्तदान को लेकर संपर्क किया। खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी और सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी ने वहां पहुंचकर रक्तदान कर महिला को नया जीवन दिया। महिला के परिजनों ने सभी का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed