फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Officers arrived to examine the damage caused by storm

अंधड़ से हुई क्षति की जांच को नहीं पहुंचे अधिकारी

Fri, 27 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 27 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Officers arrived to examine the damage caused by storm
अंधड़ से गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 पांच दिन पूर्व क्षेत्र में आए तीव्र अंधड़ से रवाईखाल क्षेत्र के पापें गांव में क्षतिग्रस्त मकान की जांच करने के लिए प्रशासन का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा है। ऐसे में पीड़ित परिवार टिन शेड में रहने को मजबूर है। अमतौड़ा गांव में भी ध्वस्त चक्की की क्षति का आकलन नहीं किया गया है।

पांच दिन पूर्व जिले में आए तेज अंधड़ से पापें गांव निवासी दनी राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से प्रभावित परिवार कच्चे टिन शेड में रहने को मजबूर है। दनी राम का कहना है कि मकान की छत के ध्वस्त होने से सामान भी मलबे में दब गया। दनीराम ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर अंधड़ से ग्राम पंचायत अमतौड़ा में हरीश चंद्र सिंह बिष्ट की चक्की के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। इससे चक्की ध्वस्त हो गई। चक्की के ध्वस्त होने से अनाज की पिसाई व कुटाई के साथ ही हरीश सिंह की आजीविका भी बंद हो गई है। ग्राम प्रधान कुंदन सिंह ने प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed