फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Oath Taking ceremony

Bageshwar News: जिला जज ने दिलाई बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ

Mon, 08 Apr 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 08 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Oath Taking ceremony
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण हो गया है। जिला जज नरेंद्र दत्त ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में हुए समारोह में जिला जज ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, उपाध्यक्ष आनंद सिंह गढ़िया, सचिव दिग्विजय सिंह जनौटी, उप सचिव पंकज धपोला, कोषाध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह को शपथ दिलाई। जिला जज ने कहा कि बार और बेंच के मध्य मधुर संबंध हमेशा बने रहेंगे। कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध से वादकारियों का हित होता है। बार और बेंच के बीच हमेशा तालमेल बना रहना चाहिए। यह दोनों न्याय प्रशासन के अहम अंग हैं।

विशिष्ट अतिथि डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं की लोगोंं को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन नीरज कुमार, सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार, बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद भट्ट, अधिवक्ता धन सिंह ठठोला, नंदकिशोर भट्ट और अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मनोज जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed