फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nurses should be recruited on the basis of seniority

वरिष्ठता के आधार पर की जाए नर्सों की भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Nurses should be recruited on the basis of seniority
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बीच नर्सिंग भर्ती परीक्षा का जिले के संविदा पर तैनात नर्सों ने विरोध तेज कर दिया है। अस्पतालों में तैनात नर्सों ने बांह पर काला फीता बांधकर ड्यूटी की। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूर्व की तरह वरिष्ठता के आधार नर्सों की भर्ती करने की मांग की। नर्सों ने मांगों की अनदेखी किए जाने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

नर्सिंग भर्ती की लिखित परीक्षा का विरोध कर रही नर्सों ने कहा कि कोरोना काल में कई नर्स संक्रमण के शिकार हैं और परीक्षा से वंचित रह सकती हैं। वहीं पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहीं नर्सों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी काल में 100 दिन की सेवा देने वालों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता देने की बात कही थी, लेकिन कोरोना काल में भी जान की परवाह किए बिना अल्पवेतन में काम करने वाली नर्सों की उपेक्षा की जा रही है। कहा कि एक वर्ष से नर्स लगातार कोरोना ड्यूटी कर रही हैं, इसके बावजूद सरकार पूर्व से चली आ रही वर्षवार नियुक्ति की बजाय लिखित परीक्षा करा रही है, जो वर्षों से कार्य कर रही नर्सों के साथ अन्याय है। नर्सों ने सरकारी नियुक्ति की निर्धारित आयु सीमा के करीब पहुंच चुके नर्सों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी करने को कहा। मांगों को लेकर आगे भी विरोध जारी रखने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर नीतू लखेड़ा, ज्योति, नमिता सिंह, किरन सिंह, रेवती जोशी, प्रेमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed