फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI vocal on demand to extend admission date

Bageshwar News: प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई मुखर

Tue, 28 Nov 2023 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
NSUI vocal on demand to extend admission date
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में प्रभारी निदेशक को ज्ञापन देते एनएसयू​आई कार्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। छात्र संगठन एनएसयूआई ने स्नातक और स्नातकोत्तर के सेमेस्टर में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने प्रभारी निदेशक डाॅ. जीवन सिंह गढि़या के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि स्नातक के तीसरे और पांचवे, स्नातकोत्तर के पहले सेमेेस्टर की प्रवेश तिथि समाप्त हो गई है लेकिन कई विद्यार्थी प्रवेश से अब भी वंचित हैं। परिसर में सीट भी खाली हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए प्रवेश तिथि में बढ़ोतरी करने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, सह सचिव धीरज कार्की, पंकज कुमार, वंदना जोशी, नमीष रावत, राहुल बाराकोटी, चाहत थापा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed