फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI protested against central and hariyana govt

एनएसयूआई ने केंद्र और हरियाणा सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
NSUI protested against central and hariyana govt
बागेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला जलाते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। निकिता तोमर की हत्या से बौखलाए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज परिसर में केंद्र और हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला कोषाध्यक्ष रुद्रा पांडेय के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कहने वाली सरकार के मुंह पर यह करारा तमाचा है। निकिता के साथ हुई घटना से वह आहत हैं। देश में बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देने वाली सरकार फेल हो गई है। लगातार बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए नया कानून बनाया जाए। ताकि ऐसी घटनाएं देश में दोबारा न हो सके। उन्होंने निकिता के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, नगर महासचिव देवेंद्र मेहरा, नगर उपाध्यक्ष संजय जोशी, दिव्यांशु, कमलेश गढ़िया, रवि कोश्यारी, अतुल, हिमांशु आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed