फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI opposes closure of grant money

एनएसयूआई ने अनुदान राशि बंद करने का विरोध किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
NSUI opposes closure of grant money
बागेश्वर में प्राचार्य अंजू अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अशासकीय कॉलेजों की अनुदान राशि बंद करने के सरकार के निर्णय का विरोध किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज की प्राचार्य अंजू अग्रवाल के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में छात्र निधि की राशि उच्च शिक्षा निदेशालय को स्थानांतरित करने और अशासकीय कॉलेजों को दी जाने वाली अनुदान राशि बंद करने का विरोध किया है।
विज्ञापन

कहा है कि सरकार के इन फैसलों से विद्यार्थियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इन लोगों ने छात्र हित में दोनों निर्णयों को शीघ्र वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र महासंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रुद्रा पांडेय, लता गोस्वामी, कविता गोस्वामी, रवि कोश्यारी, कमलेश गढ़िया, प्रकाश बाछमी, गौरव टम्टा, विक्रम आदि शामिल थे।
विज्ञापन

कपकोट। एनएसयूआई की ब्लॉक अध्यक्ष रजनी कुंवर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर छात्र कोष और महाविद्यालयों की अनुदान राशि रोकने के फैसले का विरोध किया है। कहा है कि सरकार को यह गलत फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंसा कुंवर, पूर्व छात्रसंघ सचिव दर्शन ऐठानी, गोलू, दिनेश, शोभा बगरी, हिना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed