{"_id":"606a04c28ebc3ec96751313a","slug":"nss-volunteers-organize-a-corona-awareness-rally-bageshwar-news-hld4205318116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली कोरोना जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली कोरोना जागरूकता रैली
विज्ञापन
बागेश्वर में कोरोना जागरूकता रैली निकालते राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज बागेश्वर के एनएसएस स्वयंसेवियों ने नगर में कोरोना जागरूकता रैली निकाली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में रविवार को एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने घटबगड़ वार्ड से नगर के विभिन्न स्थानों में रैली निकालकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों को मास्क का प्रायेग करने, सुरक्षित दूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी। एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम ने बताया कि डिग्री कॉलेज में एनएसएस स्वयं का साप्ताहिक शिविर चल रहा है। इसकेतहत विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रैली में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार टम्टा, डॉ. मनोज टम्टा, डॉ. अनुपमा पांडेय, जयदीप कुमार, सुनीता जोशी, भावना, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर राजकीय डिग्री कॉलेज कपकोट में भी एनएसएस स्वयंसेवियों ने मेरा मास्क मेरा अभियान चलाकर लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीके झा के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने आसपास के गांवों में जाकर लोगों से मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन और हाथों को बार-बार साफ करने की अपील की।