फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSS volunteers cleaning

एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 25 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 25 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers cleaning
एनएसएस स्वयंसेवियों ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर/ कपकोट। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। यहां पीजी कॉलेज और मॉडल राइंका कांडा के छात्रों ने स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया। शिविरार्थियों ने कॉलेज परिसर में गाजर घास उखाड़ी और नालियों की सफाई की। 

विज्ञापन


जिला मुुुख्यालय के पीजी कॉलेज में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने इस सत्र का पहला शिविर लगाया। शिविरार्थियों ने रैली निकाली और महाविद्यालय परिसर में उगी गाजर घास उखाड़ी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना साह ने छात्र-छात्राओं को समाज और राष्ट्र के निर्माण में एनएसएस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


वहां डॉ. दीपा गोबाड़ी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. नरेश कुमार आदि मौजूद थे। राइंका मंडलसेरा में शिविरार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी राम किशन ने शिविरार्थियों को एनएसएस का इतिहास, उद्देश्य, सिद्धांत और प्रतीक चिन्ह के बारे में विस्तार से बताया। शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जेएसएम मॉडल राइंका कांडा के एनएसएस के छात्रों ने कालिका मंदिर तक रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य शिव प्रसाद ने हरी झंडी दिखाई। मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य ने छात्रों से अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए जुटने को कहा।


कार्यक्रम अधिकारी राजेश जोशी ने एनएसएस के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ प्रवक्ता टीसी लोबियाल ने स्वयंसेवी छात्रों से अपने नैतिक कर्तव्यों को समझने को कहा। वहां विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी, गंगा सिंह कार्की, संजय नगरकोटी और महेश पंत आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed