{"_id":"4d95df17def5d887a16b3b68117d7ceb","slug":"nss-volunteers-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविरार्थियों ने स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यालय की क्यारियों की गुड़ाई, निराई और क्यारियों की सिंचाई की। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने स्वयंसेवियों को बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रवक्ता दीप चद्र जोशी ने आजादी के आंदोलन के इतिहास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहां मयंक जोशी, महिपाल डसीला, मनोज कांडपाल, फुरकान हुसैन, हिमांशु मेहता, भवान सिंह, गोविंद परिहार, मनोज दोसाद आदि थे।
विज्ञापन