{"_id":"d542939fb6e0e6c5f50349a55bb27113","slug":"nss-camp-concludes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर का समापन
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन थे।
राजकीय महाविद्यालय गागरीगोल में चले सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश तिवारी ने शिविर के दौरान हुई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक बुराइयों, श्रमदान, स्वच्छता, पर्यावरण आदि के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य सजवाड़ ने कहा कि एनएसएस से बच्चों में श्रमदान की भावना पैदा होती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम प्रकाश ने बच्चों से शिविर के दौरान सीखे अनुभवों को व्यवहार में लाने को कहा। वहां एनएसएस के जिला समन्वयक भीम सिंह कोरंगा, डॉ. शिव प्रकाश राय, नंदन सिंह नेगी आदि ने विचार रखे।