{"_id":"585814c04f1c1b1a56e3924d","slug":"nrgoli-village-road-to-joining-the-villagers-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरगोली गांव के सड़क से जुड़ने से ग्रामीणों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरगोली गांव के सड़क से जुड़ने से ग्रामीणों में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और विधायक ललित फर्स्वाण के सहयोग से जिला मुख्यालय से करीब 74 किमी दूर देवतोली चौराहे से तीन किमी नरगोली-चंतोला सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।
जिला पंचायत ने देवतोली से नरगोली-चंतोला सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। सड़क का काम शुरू होने से ग्रामीणों ने जश्न मनाया।
उन्होंने कहा कि वर्षाें पुरानी मांग पूरी होने से हर किसी को फायदा होगा। आशा जताई कि इस सड़क के बन जाने से उसका भविष्य में बेड़ीनाग-नरगोली सड़क से भी मिलान हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिपं अध्यक्ष और विधायक की कार्यशैली की सराहना की। सड़क का निर्माण शुरू कराने में दिए गए सहयोग पर जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक का आभार जताया है। आभार जताने वालों में प्रधान अनिल रौतेला नरगोली, राजेंद्र राम चंतोला, विधायक प्रतिनिधि कमल रावत, महेश रौतेला, लाल सिंह रावत, नवीन रौतेला और मनोहर रौतेला आदि शामिल हैं।