{"_id":"597e0b5f4f1c1be2068b4654","slug":"notice-to-four-thousand-vendors-on-getting-low-stock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम स्टाक मिलने पर चार गल्ला विक्रेताओं को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम स्टाक मिलने पर चार गल्ला विक्रेताओं को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन को निरीक्षण में गरुड़ क्षेत्र की चार सस्ता गल्ला की दुकानों में स्टाक से कम राशन मिला। प्रशासन की ओर से संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस का जवाब आने के बाद ही प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम राहुल गोयल ने बताया कि बीते दिवस गरुड़ के एसडीएम द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भरड़ा, कनस्यारी, मन्यूड़ा (सीर) एवं जैंसर की दुकान में आवंटित मात्रा से कम राशन का स्टाक पाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्टाक से कम राशन मिलने पर संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस का उत्तर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने सभी परगनाधिकारियों, तहसीलदारों, पूर्ति निरीक्षकों और जिला पूर्ति अधिकारी को लगातार दुकानों का निरीक्षण करने और कमियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी को सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को निरीक्षण के समय दिखाए जाने वाले अभिलेखों के लिए एक चेक लिस्ट उपलब्ध कराने को कहा है।