{"_id":"668ee3aa1dd3ebbb0b0a9697","slug":"notice-to-four-shopkeepers-for-selling-tomatoes-five-rupees-more-expensive-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107923-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: टमाटर पांच रुपये महंगा बेचने पर चार दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: टमाटर पांच रुपये महंगा बेचने पर चार दुकानदारों को नोटिस
Thu, 11 Jul 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में सब्जी की दुकानों का निरीक्षण करते पूर्ति विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्ति विभाग ने तय रेट से अधिक दाम पर टमाटर बेचने पर नगर के चार सब्जी विक्रेताओं को नोटिस दिया है। विभाग ने बुधवार को भी सब्जी के नए रेट जारी किए।
पूर्ति विभाग की ओर से बुधवार को जारी सब्जी के फुटकर मूल्य आलू कोल्ड स्टोरेज 30 रुपये किलो, आलू नया 40, टमाटर 85, लौकी देसी 30, लौकी पहाड़ी 50, भिंडी 50, शिमला मिर्च 70, फूल गोभी 70, पत्ता गोभी 38, तुरई देसी 60, तुरई पहाड़ी 85, देसी खीरा 40, पहाड़ी खीरा 50, प्याज 45, करेला 54, कद्दू देसी 40, कद्दू पहाड़ी 60, बैंगन लंबा 38, बैंगन गोल 40 रुपये किलो रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि सब्जी के दाम नियंत्रित करने के लिए लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। बीते मंगलवार को चार दुकानदार टमाटर पांच रुपये किलो महंगा बेचते पकड़े गए। चारों को नोटिस जारी कर भविष्य में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर सब्जी न बेचने की हिदायत दी गई है। डीएसओ का कहना है कि तय रेट से अधिक मूल्य पर सब्जी बेचने पर संबंधित को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
बागेश्वर। महंगे दाम पर बेची जा रही सब्जी पर सरकारी अंकुश लगाने की मुहिम के बीच सब्जी विक्रेताओं के पक्ष में व्यापार मंडल सामने आ गया है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा है कि पूर्ति विभाग मंडी और थोक रेट के हिसाब से सब्जी का फुटकर रेट तय कर रहा है। मंडी और थोक रेट के हिसाब से फुटकर व्यापारियों को सब्जी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद