फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Notice to 220 vehicle owners for not paying tax in bageshwar

Bageshwar News: टैक्स जमा न करने पर 220 वाहन स्वामियों को नोटिस, दो वाहन सीज

Tue, 18 Mar 2025 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Mar 2025 05:05 PM IST
सार

बागेश्वर में परिवहन विभाग ने टैक्स जमा न करने वाले व्यावसायिक वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने जिले के बकायेदार 220 वाहन संचालकों को नोटिस भेजे हैं। 

विज्ञापन
Notice to 220 vehicle owners for not paying tax in bageshwar
वाहन स्वामियों को नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर में परिवहन विभाग ने टैक्स जमा न करने वाले व्यावसायिक वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने जिले के बकायेदार 220 वाहन संचालकों को नोटिस भेजे हैं। इसके साथ ही कपकोट क्षेत्र के दो वाहनों को सीज किया है।

विज्ञापन

 

वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। प्रत्येक बकायेदार को नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है। लंबे समय से टैक्स जमा न करने वालों के वाहनों को सीज किया जा रहा है। विभाग की सूची में तीन महीने से अधिक समय से टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामी शामिल हैं। कई लोगों ने छह महीने और एक साल से टैक्स जमा नहीं किया है।

विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार मासिक टैक्स जमा करने की अवधि के अलावा वाहन स्वामियों को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। लंबे समय से टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को दो नोटिस भेजे जाते हैं। इसके बाद भी टैक्स जमा न करने पर आरसी निरस्त की जाती है। प्रभारी एआरटीओ हरीश रावल ने बताया कि जिले में टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहन स्वामियों को प्रथम नोटिस भेजा गया है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed