फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not improved CHC cupcoat arrangements

नहीं सुधरी सीएचसी कपकोट की व्यवस्थाएं 

Sat, 29 Sep 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 29 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Not improved CHC cupcoat arrangements
कपकोट में विधायक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से गत 13 मई को पीपीपी मोड हट गया था। तब लोगों को उम्मीद थी कि पीपीपी मोड हटने से अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। डाक्टरों की तैनाती होना तो दूर शासन ने यहां कार्यरत एक डाक्टर को मुनस्यारी भेज दिया है। 
विज्ञापन


इससे आक्रोशित व्यापारियों ने विधायक बलवंत भौर्याल को ज्ञापन देकर डाक्टर को वापस बुलाने, क्षेत्र समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।  ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जब से अस्पताल पीपीपी मोड हटा है इसकी व्यवस्थाएं भी चौपट हो गई हैं। अस्पताल में फिजीशियन, सर्जन, हड्डी, नेत्र, बाल विशेषज्ञ और आपातकालीन डाक्टर समेत कई पद खाली है। अल्ट्रासाउंड मशीन विशेषज्ञ के बगैर धूल फांक रही है। डा. विनोद तिवारी अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे थे। उन्हें भी अल्प समय में ही मुनस्यारी भेज दिया है। डॉक्टरों कमी के कारण अस्पताल अब रेफर सेंटर की भूमिका निभा रहा है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, मदन लाल और नारायण सिंह आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed