{"_id":"692ddaa3c1035c0d3707c85b","slug":"not-a-single-woman-applied-for-operating-e-rickshaws-in-the-city-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120356-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगर में ई-रिक्शा संचालन के लिए एक भी महिला ने नहीं किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगर में ई-रिक्शा संचालन के लिए एक भी महिला ने नहीं किया आवेदन
Mon, 01 Dec 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय की सड़कों पर महिलाओं के ई-रिक्शा चलाने की मुहिम अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है। नगरपालिका में अब तक एक भी महिला चालक का आवेदन नहीं मिला है। महिलाओं के रुचि नहीं दिखाने से पालिका की इस अनूठी पहल के शुरू होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
नगर की सड़कों पर ई-रिक्शा का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। वर्ष 2021 में दो ई-रिक्शा से शुरू हुआ सफर अब 12 वाहन तक पहुंच गया है। मंडलसेरा-आरे बायपास, पिंडारी मार्ग से बाजार, गोमती पुल से बिलौना आदि रूटों पर लोगों को ई-रिक्शा की सुविधा मिल रही है।
ई-रिक्शा का संचालन शुरू होने से लोगों को नगर की आंतरिक सड़कों पर पैदल चलने से निजात मिली है। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने इस साल महिलाओं को भी ई-रिक्शा के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
नगर की महिलाओं से ई-रिक्शा संचालन के लिए आवेदन करने की अपील की गई थी हालांकि अब तक एक भी महिला ने ई-रिक्शा चलाने के लिए आवेदन नहीं किया है। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि उन्हें महिलाओं के आवेदन मिलने का इंतजार है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही महिलाएं नगर की सड़काें पर ई-रिक्शा चलाती नजर आएंगी।