फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Not a single bank for people of the area

पल्ला कमस्यार क्षेत्र के लोगों के लिए एक भी बैंक नहीं

Fri, 19 May 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 19 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन

पल्ला कमस्यार क्षेत्र के लोगों के लिए आज तक एसबीआई की एक भी शाखा नहीं खुल सकी है। बैंक के काम के लिए लोगों को यहां से 15 से 70 किमी दूर कांडा और जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है। इसमें उनका काफी समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। बैंक नहीं होने से जहां बेरोजगार अपना कारोबार खड़ा नहीं कर पा रहे हैं वहीं क्षेत्र के विकास पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


पल्ला कमस्यार क्षेत्र के गांवों में तुषरेड़ा, ठांगा, देवतोली, बगराटी, सिमकूना, नरगोली, भंडारीगांव, सिमायल, रावतसेरा, कपूरी, भैंसूड़ी, टकनार, पैठाण, भंडारीसेरा, कोटभंडार, माणा दिगोली, अठपैसिया, घोड़ागांव,  कपूरी, मलसूना, बैड़ा तलड़ा, भेटा करेड़िया, बगराटी, उडेरिया, कोश्यारीगांव, देवलेत, औलानी, भैंसखाल, अखरांणी, चिरांणी और धोलियापाटा आदि गांवों की वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 30 हजार से भी अधिक है। इस क्षेत्र के अंतिम गांव तुषरेड़ा की जिला मुख्यालय से दूरी 70 किमी है। इस बड़े हिस्से में आज तक एसबीआई की एक अदद भी शाखा स्थापित नहीं की गई है। बैंक के काम के लिए ग्रामीणों को 15 से 70 किमी की दूर कांडा और बागेश्वर की दौड़ लगानी पड़ती है। मालूम हो कि यह क्षेत्र सैनिक बाहुल्य है। बैंक नहीं होने से जहां पूर्व सैनिकों और पारिवारिक लाभ के पेंशनभोगियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


वहीं बेरोजगार भी अपना कारोबार खड़ा नहीं कर पा रहेे हैं। क्षेत्र के विकास पर भी इसका कुप्रभाव पड़ रहा है। बैंक नहीं होने के कारण जहां क्षेत्र के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है वहीं पलायन पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बैंक की शाखा की स्थापना के लिए अब तक कई बार मांग कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत रौतेला, पूर्व सैनिक संगठन पल्ला कमस्यार के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के स्थानीय शाखाध्यक्ष बहादुर सिंह डसीला और पूर्व प्रवक्ता दान सिंह रावत आदि ने प्रदेश शासन से क्षेत्र में शीघ्र एसबीआई की शाखा स्थापित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed