फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Xray in Bageshwar

Bageshwar News: ऐसा क्या हुआ जो नहीं हुए एक्सरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
No Xray in Bageshwar
जिला अस्पताल बागेश्वर में जनरेटर की सुविधा नहीं होने से डिजिटल एक्सरे मशीन ठप
विज्ञापन



बागेश्वर। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के एक्सरे नहीं हो सके। दूरदराज से एक्सरे करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें बाहर से एक्सरे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा।


जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन की मदद से एक्सरे किए जाते हैं। रोजाना औसतन 35 से अधिक मरीज एक्सरे करवाते हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 39 लोगों ने एक्सरे करवाए थे। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के चलते अस्पताल में जांच करवाने वालों की संख्या अधिक होती है जिसके सापेक्ष एक्सरे अधिक होते हैं। क्षेत्र में बिजली लाइन पर मरम्मत के काम के चलते जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति भी ठप थी। इस कारण सुबह 10 बजे से ही एक्सरे सेवा बाधित हो गई। डिजिटल एक्सरे कक्ष के दरवाजे पर अस्पताल प्रशासन की ओर से एक्सरे नहीं होने संबंधी सूचना चस्पा कर दी गई थी। एक्सरे करवाने वाले लोगों के पास एक दिन का इंतजार या बाहर से एक्सरे करवाने का ही विकल्प बचा।
विज्ञापन




कोट

डिजिटल एक्सरे मशीन को चलाने के लिए जनरेटर की क्षमता कम होने से दिक्कत हुई। जल्द ही नए जनरेटर लगाए जाने हैं। इसके बाद इस तरह की दिक्कत नहीं होगी।

डॉ. वीके टम्टा सीएमएस बागेश्वर जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed