{"_id":"592c75f24f1c1bdf7bbda90b","slug":"no-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामा में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कॉलोनी में शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शामा में शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। मातृशक्ति लंबे समय से शराब का विरोध कर रही है। ग्रामीणों ने मातृशक्ति की मांग का सम्मान करते हुए शराब की दुकान न खोलने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि शामा में पिछले दो सालों से शराब की दुकानों का संचालन हो रहा है। जब से शराब की दुकान खुली है गांव में अराजकता का माहौल है। शराबियों के आतंक से महिलाओं और छात्राओं का सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
गरीब व मेहनतकश ग्रामीण अपनी मजदूरी शराब में लुटा देते हैं। शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर कई बार महिलाएं आंदोलन कर चुकी हैं। शिष्टमंडल ने इस समस्या को देखते हुए शामा में शराब की दुकान न खोलने का अनुरोध किया। शिष्टमंडल में शामा के प्रधान हरीश सिंह कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदुली कोरंगा, सरपंच हयात सिंह, केदार सिंह, मंजू कोरंगा, नारायणी देवी, राधा देवी, जवाहर सिंह आदि थे।
विज्ञापन