फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No water coming rage among women, display

पानी नहीं आने महिलाओं में रोष, प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
No water coming rage among women, display
जेई का घेराव करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

नगर के नुमाइशखेत क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जल संकट से जूझ रही गुस्साई महिलाओं ने सोमवार को जेई का घेराव कर जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज नुमाइशखेत की महिलाएं सोमवार को जीवंती कांडपाल के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंच गई।

इस दौरान जेई दीनदयाल का घेराव करते हुए महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान ध्यान नहीं दे रहा है। महिलाओं ने लाइनमैन पर भी पानी की आपूर्ति करने में मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि नलों में पानी नहीं आने से उन्हें एक मील दूर स्थित नौले-धारों में लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल की आपूर्ति में ही उनका अधिकांश समय बर्बाद हो रहा है। कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता केएस खाती ने उन्हें बताया कि पेयजल टैंक की सफाई के कारण एक दिन पानी की आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को शाम चार बजे तक टैंक से जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। जल संस्थान में प्रदर्शन व घेराव करने वालों में जया जोशी, माया साह, पूजा कन्नौजिया, दीपा नगरकोटी, संध्या साह, मोहनी पिलख्वाल, पार्वती कर्म्याल आदि महिलाएं शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed