{"_id":"5aca54c54f1c1b696b8b46f2","slug":"no-warning-of-movement-on-teachers-appointment-in-cauveryless","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर में बैठक करते अभिभावक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइंका काफलीगैर में अभिभावकों की बैठक में शिक्षकों की कमी का मामला प्रमुखता से उठाया गया। अभिभावकों ने कहा कि यदि एक महीने के भीतर महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
अभिभावक संघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों ने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में अध्ययनरत 500 विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा मात्र नौ शिक्षकों पर है। बैठक में अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
न्याय पंचायत बोहाला, देवलधार, पंथगांव, सेंज के सभी अभिभावकों और पीटीए अध्यक्षों से 11 अप्रैल को कठपुड़ियाछीना में आयोजित बैठक में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, हरीश जनौटी, सुंदर सिंह रौतेला, मोहन सिंह रौतेला, भूपाल राम, जीवन सिंह, चंदन सिंह, बलवंत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन