फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No trace of missing tourist found, six teams are searching

Bageshwar News: लापता पर्यटक का नहीं लगा सुराग, छह टीमें कर रहीं खोजबीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
No trace of missing tourist found, six teams are searching
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर रूट से लापता पर्यटक का चाैथे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। छह टीमें उसकी खोजबीन में जुटी हैं। पिंडर नदी के आसपास पांच किमी के दायरे में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन अब क्षेत्र का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विगत 29 मई को द्वाली से खाती की तरफ लौटते समय सहारनपुर निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान लापता हो गए थे। गाइड आनंद राम से मिली सूचना के बाद उसी रात से उनकी खोजबीन शुरू हो गई थी। कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग और ड्रोन विशेषज्ञ टीम सर्च अभियान में जुटी है। 30 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग टोली बनाकर घटनास्थल से नदी और आसपास के क्षेत्र में ढूंढखोज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लापता युवक अविवाहित हैं। वह इन दिनों नोएडा में साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके लापता होने की सूचना के बाद पिता रघुनाथ चौहान और उनके दो मित्र भी यहां पहुंचे हैं। परिजनों के अनुसार अभिषेक दो बहनों का इकलौता भाई है।
विज्ञापन



सेल्फी लेने के दौरान फिसलने की आशंका
खोजबीन में जुटी पुलिस को पर्यटक का कैमरा पिंडर नदी के मुहाने पर मिला, यह जगह रास्ते से 60 मीटर की गहराई पर है। कैमरे के आधार पर पुलिस पर्यटक के सेल्फी या फोटो लेने के दौरान फिसलकर पिंडर नदी में गिरने की आशंका जता रही है। गाइड की दी जानकारी के अनुसार युवक मलियाधार में रुककर प्राकृतिक सुंदरता को अपने कैमरे में कैद कर रहा था। उसने गाइड को नीचे जाकर मैगी प्वाइंट पर इंतजार करने को बोला था। पुलिस के अनुसार जहां युवक फोटोग्राफी कर रहा था, वहां से नीचे की गहरी खाई सीधे नदी किनारे तक जाती है। इन दिनों क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बहाव भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पर्यटक की खोजबीन का काम जोरशोर से चल रहा है। कैमरे के अलावा अब तक उसका कोई अन्य सामान नहीं मिला है। टीमें लगातार नदी और स्थलीय क्षेत्र में खोजबीन का दायरा बढ़ा रही हैं। जल्द पर्यटक का पता लगने की उम्मीद है। -अजय साह, सीओ, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed