फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No stoppage for KMOU Buses

Bageshwar News: गरुड़ बाजार में केमू बसों के लिए नहीं स्टॉपेज

Sat, 31 May 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 31 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
No stoppage for KMOU Buses
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले के प्रमुख बाजारों में शामिल गरुड़ में केमू बसों रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रियों के इंतजार के लिए बसों को सड़क किनारे खड़े किया जाता है। कई बार इन बसों से नगर में जाम के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

गरुड़ में रोजाना रात को दो-तीन बस रुकती हैं। सुबह गंतव्य तक जाने के लिए बसों में बाजार से यात्री बैठाए जाते हैं। जिला मुख्यालय से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत, चौखुटिया आदि रूटों पर जाने वली बसें भी बाजार से होकर गुजरती हैं। गरुड़ में इन बसों का 15 मिनट से आधे घंटे का पड़ाव होता है।
विज्ञापन

यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए केमू की ओर से कोई स्टॉपेज नहीं बनाया गया है। सभासद अंकित जोशी बताते हैं कि गरुड़ बाजार में पूरे सप्ताह चहल-पहल रहती है। सड़क किनारे वाहनों के खड़ा रहने से जाम की समस्या रहती है। बस स्टेशन बन जाता तो जाम से काफी राहत मिल जाती। प्रकाश तिवाड़ी ने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम लगना आम हो गया है। बस या भारी वाहन के बाजार से गुजरने के दौरान अधिक जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान नेगी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने पूर्व में यह मांग उठाई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह मांग भी दब गई है। केमू स्टेशन के इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि गरुड़ बाजार में बसें कुछ ही समय के लिए रुकती हैं। लोगों की तरफ से भी स्टेशन बनाने की कोई मांग आज तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed