{"_id":"617310b03e0d0b704c6e81fd","slug":"no-rescue-due-to-weather-bageshwar-news-hld442272965","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खराब होने के कारण सुंदरढूंगा में नहीं चलाया जा सका रेस्क्यू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खराब होने के कारण सुंदरढूंगा में नहीं चलाया जा सका रेस्क्यू अभियान
विज्ञापन
कपकोट में डीएम को मौसम की जानकारी देते वायुसेना के पायलट। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खराब मौसम के कारण सुंदरढूंगा ग्लेशियर में शुक्रवार को बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका। प्रशासन के अनुसार यहां फंसे छह ट्रैकर, पोर्टर में से पांच की मृत्यु होने की सूचना है। एक ट्रैकर लापता बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशासन के पास चार ट्रैकरों की मौत और दो ट्रैकरों के लापता होने की सूचना थी। शुक्रवार को द्वाली में फंसे 42 में से 21 ट्रैकरों को सुरक्षित कपकोट पहुंचा दिया गया था। इनमें 6 अमेरिकी नागरिक हैं। प्रशासन के अनुसार कफनी ग्लेशियर में 23 स्थानीय ग्रामीण हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
शुक्रवार को वायुसेना के दो एमआई- 17 हेलीकॉप्टरों ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान से सुंदरढूंगा ग्लेशियर के लिए उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद दोनों हेलीकॉप्टर लौट आए। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर ग्लेशियर तक नहीं पहुंच पाए। कपकोट में मौजूद डीएम विनीत कुमार को वायुसेना के पायलटों ने खराब मौसम की जानकारी दी। जिला प्रशासन के अनुसार सुंदरढूंगा ग्लेशियर में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें चार लोग सुरक्षित लौट आए हैं। उनमें पोर्टर शामिल हैं। शेष छह में से पांच लोगों की हताहत होने और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। डीएम ने कहा है कि शनिवार को एक बार फिर हेलीकॉप्टर रेकी के लिए सुंदरढूंगा जाएंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार कफनी ग्लेशियर में 23 स्थानीय लोग फंसे हुए हैं। जिनकी खोजबीन कर ली गई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। कफनी क्षेत्र में पुलिया क्षतिग्रस्त हुई थी। इसे ठीक कर इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि खाती गांव में तैनात एसडीआरएफ टीम को जातोली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस दल को शनिवार को जातोली से देवीकुंड पहुंचने को कहा गया है।