{"_id":"61afa7a75e75f3591804e575","slug":"no-ration-for-divyang-villagers-bageshwar-news-hld446931627","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरबलड़ा के दिव्यांग ग्रामीण को दो साल से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरबलड़ा के दिव्यांग ग्रामीण को दो साल से नहीं मिला राशन
विज्ञापन
रूप सिंह।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। दूरस्थ गांव बोरबलड़ा के दिव्यांग को दो साल से सरकारी राशन नहीं मिला है। इससे परेशान ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग से दिव्यांग का राशन कार्ड बनवाने की मांग की है।
दो वर्ष पूर्व ऑनलाइन संबंधी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बोरबलड़ा गांव के भराकांडे तोक निवासी रूप सिंह पुत्र सरोप सिंह का राशन कार्ड निरस्त हो गया था। इसके बाद से वह लगातार गल्ला विक्रेता और ग्रामीणों को अपनी परेशानी बताकर थक चुके हैं।
दिव्यांग होने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इसके कारण वह पूर्ति कार्यालय आकर राशन कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं। उनके तीनों बच्चे छोटे हैं, जिनके पालन-पोषण के लिए उनके पास कोई रोजगार भी नहीं है।
विज्ञापन
दिव्यांग पेंशन और गांव वालों की मदद से से किसी तरह से परिवार का खर्च चल रहा है लेकिन सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह ने बताया कि पूर्व में उन्होंने विकासखंड कपकोट में लगे शिविर में रूप सिंह का राशन कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज जमा करवाए थे, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कहा कि शासन-प्रशासन दूरस्थ क्षेत्रों की उपेक्षा कर रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बोरबलड़ा के ग्रामीण का राशन कार्ड बनवाने के लिए क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को बताया जाएगा। उनके माध्यम से दस्तावेज मिलने पर राशन कार्ड बनवाकर दिव्यांग को सरकारी राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
- अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर।