फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No need to panic with CAA: Rekha

सीएए से घबराने की जरूरत नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
No need to panic with CAA: Rekha
बागेश्वर में प्रेसवार्ता कर सीएए के संबंध में गलतफहमी दूर करतीं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लोगों को सीएए कानून से घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ विपक्षी पार्टियां लोगों को इसके खिलाफ भड़काने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या शनिवार को बागेश्वर पहुंचीं। यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए
उन्होंने कहा कि लोगों को सीएए से घबराने की जरूरत नहीं है। यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है। अब लोग सीएए के समर्थन में खुलकर आगे आ रहे हैं। पार्टी की ओर से भी इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे देशों में हिंदुओं पर प्रताड़ना बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके विरोध में कांग्रेस सरकार ने कभी आवाज नहीं उठाई। लेकिन जब बात रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में बसाने की बात आती है तो कई कांग्रेस के लोग इसके समर्थन में आ जाते हैं। मोदी सरकार देश के 125 करोड़ लोगों के हित में कड़े फैसले ले रही है और आगे भी लेती रहेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन रामदास, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा देवी, गोविंद दानू, कुंदन परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed