फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No lady doctor in PHC kafligair

Bageshwar News: काफलीगैर पीएचसी मेें महिला चिकित्सक नहीं होने से परेशानी

Wed, 21 May 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 21 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
No lady doctor in PHC kafligair
काफलीगैर (बागेश्वर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में तैनात बांडधारी महिला चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं। महिला चिकित्सकों के नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ भी तैनात नहीं है। पीएचसी काफलीगैर पर तहसील क्षेत्र के धूराफाट, रीठागाड़, पालड़ी क्षेत्र की जनता निर्भर है। अस्पताल में रोजाना 60 से 100 मरीज जांच कराने आते हैं। अस्पताल में एक पुरुष चिकित्सक तैनात हैं। पूर्व में दो महिला बांडधारी चिकित्सक भी तैनात थे जिनमें से एक 58 जबकि दूसरी 16 दिन से अनुपस्थित चल रही हैं। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डाॅ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक ओपीडी में 2380 मरीजों की जांच की जा चुकी है। अस्पताल में एक फार्मासिस्ट, एक स्वच्छक और वार्डबॉय तैनात हैं। महिला चिकित्सक के नहीं होने से कई बार मरीजों को दिक्कत होती है। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि अनुपस्थित चल रही महिला चिकित्सकों की जानकारी शासन को भेजी गई है। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद सृजित नहीं हैं। बाकी स्टाफ तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed