फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Electricity in Almora-Bageshwar

कांडा और नाकुरी पट्टी के कई गांवों में गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
No Electricity in Almora-Bageshwar
No Electricity in Almora-Bageshwar
अल्मोड़ा/बागेश्वर। खत्याड़ी सब स्टेशन में सुधारीकरण कार्य के चलते करीब अल्मोड़ा के आधे नगर में रविवार को आठ घंटे से ज्यादा बिजली गायब रही। अंधेरा होने पर भी बिजली नहीं आने पर लोग परेशान हो गए और बिजली अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश लेकिन सभी के फोन स्विच ऑफ थे। उधर, बागेश्वर में भी कई घंटे बिजली गुल रही। कांडा और नाकुरी पट्टी के कई गांवों में 12 घंटे बाद बिजली आई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के खत्याड़ी सब स्टेशन में पिछले दिनों करंट सप्लायर फुंक गया था। इस खराबी को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम ने दिन में 12:47 बजे शटडाउन लिया। इस कारण खत्याड़ी, कैंट, दुगालखोला, चौघानपाटा, मल्ला जोशीखोला, पल्टन बाजार, मालरोड, तल्ला जोशीखोला, थपलिया आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। जेई मनोरंजन कुमार वर्मा ने बताया कि करंट सप्लायर को दुरुस्त करने के लिए शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन

फाल्ट सही होने पर भी बिजली नहीं। इस बारे में ईई कन्हैया जी मिश्रा से पूछा गया तो पता चला कि रविवार शाम छह बजकर 50 मिनट पर अल्मोड़ा को आपूर्ति करने वाली बिजली लाइन में रामगाड़ के पास फाल्ट आ गया। जिससे पूरे नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। इस फाल्ट को दुरुस्त करने में बिजली कर्मियों को कई घंटे लग गए। इसकी वजह से बागेश्वर में भी बिजली गुल रही। देर रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बागेश्वर जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली लाइनों की मरम्मत और लॉपिंग का कार्य चलाया जा रहा है। रविवार को कमेड़ीदेवी बाजार से सेरी गांव के बीच की लाइन में लॉपिंग की गई। जिसके चलते करीब छह घंटे बिजली बाधित रही। आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लघु उद्योगों पर भी असर पड़ा।
ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि पेड़ों की छंटनी के दौरान कमेड़ीदेवी, सेरी, भंतोला, धरमघर, सिमगड़ी, मझेड़ा, स्यांकोट, पठक्यूड़ा, भूलगांव, जलमानी, महोली, पचार आदि गांवों की आपूर्ति बाधित रही। लॉपिंग का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
परीक्षाओं के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों से लेकर बड़े सब परेशान
अल्मोड़ा। परीक्षाओं के बीच रविवार को कई घंटे बिजली गुल होने से बच्चे परेशान रहे। कई बच्चों को शिक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक लाइट का सहारा लेना पड़ा। वही ब्लेक आउट से लोगों के मोबाइल और अन्य उपकरण भी बंद पड़ गए। बिजली जाने से लोगों के मोबाइल शोपीस बन गए।
कुछ स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। रविवार की वजह से ऑनलाइन क्लास तो नहीं हुई लेकिन यू-ट्यूब में शिक्षकों की ऑनलाइन क्लासेज से बच्चों को पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। पर रविवार को बिजली जाने से मोबाइल शोपीस बनकर रह गए इस वजह से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है।

-तबस्सुम, अल्मोड़ा निवासी।
दिन भर क्षेत्र में बिजली गुल रही। रात में भी काफी देर बाद बिजली आई। मोबाइल शोपीस बन गए। वैसे तो रविवार था फिर भी बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा प्रभावित रही।
-जगदीश पांडेय, पूर्व प्रधान सल्ला भाटकोट।
कई घंटे बिजली गुल रहने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिजली नहीं आने से पानी की भी समस्या रही।
-भुवन सिंह चिलवाल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed