{"_id":"603002338ebc3ee975200aca","slug":"no-drinking-water-in-kheerganga-bageshwar-bageshwar-news-hld4154038155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम खीरगंगा लेकिन पानी की एक बूंद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम खीरगंगा लेकिन पानी की एक बूंद नहीं
विज्ञापन
कपकोट के खीरगंगा वार्ड में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के खीरगंगा वार्ड में एक सप्ताह से पानी की बूंद नहीं टपकी है। मोटर मार्ग निर्माण के दौरान पाइप लाइन टूटने से वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। विभाग को कई बार सूचित करने पर भी नल को जोड़ा नहीं जा रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
खीरगंगा वार्ड की आबादी 250 के करीब है। वार्ड में स्वजल परियोजना के तहत बनी योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है। योजना की देखरेख का काम वार्ड की समिति करती है। सभासद डुंगर सिंह रावत ने बताया कि करीब एक सप्ताह से पीएमजीएसवाई का गुलम-परगढ़ मोटर मार्ग पर कटान का काम चला है। सड़क काट रही जेसीबी से वार्ड को जाने वाली पाइप लाइन कट गई है, जिसके कारण ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में पेयजल संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड में पीने के पानी का अन्य साधन भी मौजूद नहीं है। लोगों को नदी या एक किमी दूर ग्रामसभा से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। बताया कि कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सूचना दी गई, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही वार्ड की पाइप लाइन को जोड़ा नहीं गया तो वह उपभोक्ताओं को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
भयूं-गुलेर मोटर मार्ग से गुलम-परगढ़ के लिए सड़क के कटान का काम चला है। जेसीबी के कारण खीरंगगा वार्ड की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसे देखते हुए दिन के समय पाइप हटाई जा रही है। शाम को काम बंद होने के बाद पाइप जोड़ दिए जाते हैं। - वैभव कांत, जेई पीएमजीएसवाई, कपकोट।