फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Bank in Pungar Vally

राज्य गठन के 21 साल बाद भी पुंगरघाटी को नहीं मिली बैंकिंग सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
No Bank in Pungar Vally
No Bank in Pungar Vally
बागेश्वर। देश की आजादी के 74 वर्ष और राज्य गठन के 21 वर्ष बाद भी जिले की पुंगर घाटी के लोगों को बैंकिंग सुविधा नहीं मिली है। बैंक की शाखा न होने से इलाके की करीब 20 हजार की आबादी बैंकिंग सुविधा के लिए 30 से 35 किमी की दूर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। कई आश्वासनों के बाद भी इलाके में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा न खुलने को लोगों ने क्षेत्र की उपेक्षा बताया है।
विज्ञापन

पुंगर घाटी सैन्य बहुल क्षेत्र है। वहां सेवानिवृत्त सैनिकों की संख्या भी काफी है। पूर्व सैनिकों को ढलती उम्र में बैंकिंग सुविधा के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीक बालीघाट से नाघर (नारी) तक बैंक की कोई शाखा नहीं है। इलाके में सहकारी बैंक की शाखा खोलने का प्रस्ताव है लेकिन इसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। बैंकिंग सुविधा न होने से पुंगर घाटी के चिड़ंग, करूली, चौरा, डुंगरी, छातीखेत, खोलियागांव, पपों, सताइस, दोफाड़, नाघर आदि ग्राम सभाओं के बाशिंदे परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा कालाकोटी, प्रधान महेश सिंह, भूतपूर्व सैनिक मनमोहन सिंह, जगदीश सिंह, दीवान सिंह, नरेंद्र रौतेला, कैप्टन खुशाल सिंह, मनोज धपोला, भूपाल सिंह, महेश राम, हिमांशु आदि ने कहा है कि कहा कि बैंकिंग सेवा के लिए कई बार आंदोलन किया जा चुका है। आजादी के 74 वर्ष और राज्य गठन के 21 वर्ष बाद भी बड़ी आबादी को बैंकिंग सेवा न मिलना चिंताजनक है। क्षेत्र के लोगों ने पुंगरघाटी में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलकर इलाके के लोगों की तकलीफ कम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed