फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No 3C in Bageshwar

कोविड केयर सेंटर के लिए अन्य जगह तलाशें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
No 3C in Bageshwar
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में धरना देते विद्यार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीडी पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) के विरोध में छात्र संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्र नेताओं ने प्रशासन से थ्रीसी के लिए प्रशासन कोई और जगह तलाशने को कहा है। उनका कहना है कि कॉलेज में कोविड सेंटर नहीं बनाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में धरना दे रहे एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि डिग्री कॉलेज में कोविड सेंटर की स्थापना किसी भी दशा में उचित नहीं है। प्रशासन को ऐसा निर्णय नहीं लेना चाहिए था। छात्र इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं तो इसको भी प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। उनका कहना है कि नगर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां थ्रीसी बनाया जा सकता है। प्रशासन जानबूझकर कॉलेज में थ्रीसी बना रहा है। जिला प्रशासन डिग्री कॉलेज के नए भवन में थ्रीसी स्थापित कर रहा है। इसके लिए टेंडर भी हो गए हैं। बीते 18 नवंबर को प्रशासनिक अधिकारियों की इस मुद्दे पर छात्रों के साथ वार्ता विफल रही थी। न तो प्रशासन अपने निर्णय पर पीछे हटने को तैयार है, न छात्र ही कदम पीछे खींचने को तैयार हैं। शुक्रवार को रोहित भारती, रेणुका मेहता, दया पपोला, नरेश पांडेय, मयंक, दीपक, योगेश जोशी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed