फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nine women selected for grass cutting competition

Bageshwar News: घास काटो प्रतियोगिता में नौ महिलाओं का चयन

Tue, 09 Sep 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nine women selected for grass cutting competition
बागेश्वर। महिलाओं के श्रम के सम्मान का प्रतीक किर्साण महोत्सव का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले दिन तीन गांवों में हुई प्रतियोगिता के आधार पर नौ महिलाओं का चयन किया गया है। सात गांवों से 21 प्रतिभागियों का चयन होना बाकी है।
विज्ञापन

घास काटो प्रतियोगिता की शुरूआत कनस्यारी गांव से हुई। 45 साल से कम उम्र की 17 महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शोभा देवी ने दो मिनट में सबसे अधिक 18.90 किलोग्राम घास काटते हुए पहला स्थान पाया। हीरा देवी दूसरे और नेहा देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कुमरौड़ा गांव में 18 महिलाओं ने भागीदारी की। यहां दया देवी, तारा देवी और विमला देवी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बंड गांव में दीपा देवी, हीरा देवी और मीरा देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त कर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक डॉ. किशन सिंह राना ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 महिलाओं ने भागीदारी की। कुल 10 गांवों में होने वाली प्रतियोगिता के आधार पर 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।



पारदर्शिता से होता है चयन
घास काटो प्रतियोगिता के लिए दो मिनट का समय तय है। प्रतिभागी को घास काटने के दौरान अपने हाथ या अंगुलियों को कटने से बचाना होता है। वहां लगे किसी उपयोगी पौधे को कटने से बचाना भी जरूरी है। प्रतियोगिता को पारदर्शी बनाने के लिए महिलाएं स्वयं अपनी काटी घास को तुलवाने वाले स्थल तक लाती हैं। उनके सामने की तौल कर विजेताओं का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed