फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Newly married woman hanged herself at her parents' home; she had married in April.

Bageshwar News: मायके में फंदे से लटकी नव विवाहिता, अप्रैल में हुई थी शादी

Thu, 04 Jun 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself at her parents' home; she had married in April.
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के जगथाना गांव में नव विवाहिता पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच चल रही है। घटना के बाद परिजन शोकाकुल हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगथाना निवासी ममता देवी (22) पुत्री देव सिंह का विवाह अप्रैल में तोली निवासी पवन सिंह पुत्र चंचल सिंह के साथ हुआ था। विगत रविवार को वह ससुराल से अपने मायके आई थी। बुधवार की रात वह अपने कमरे में पंखे पर कपड़े का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना कपकोट थाने में दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला के पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में ससुराल या मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत अब तक दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


पति से की वीडियो कॉल की, फिर झूल गई फंदे से
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ममता और पवन ने प्रेम विवाह किया था। पवन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। विगत रविवार को वह गांव से दिल्ली गया था। उसी दिन ममता भी अपने मायके पहुंंची थी। बुधवार की रात को ममता के पिता घर से कहीं बाहर गए थे। रात को ममता ने अपने पति से 20 मिनट से अधिक समय तक वीडियो कॉल की थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार वालों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर गए तो वह पंखे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed