फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Newborn referred due to absence of pediatrician, 108 ambulance arrived two hours late

Bageshwar News: बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से नवजात रेफर, दो घंटे देरी से पहुंची 108 एंबुलेंस

Wed, 13 Aug 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Newborn referred due to absence of pediatrician, 108 ambulance arrived two hours late
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी और जिले में 108 की लचर व्यवस्थाओं से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जन्मे नवजात को परेशानी होने पर बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के दो घंटे की देरी से पहुंचने पर परिजनों को जिला अस्पताल में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार देर रात चिड़ग निवासी योगेश चौहान की पत्नी ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। महिला रोग विशेषज्ञ ने बच्चे में पानी की कमी बताई। जिससे परिजन चिंतित हो गए। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ के सीएमओ कार्यालय अटैच होने से अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिसके चलते चिकित्सकों ने नवजात को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने रात 11 बजे 108 में फोन कर एंबुलेंस की मांग की। 108 सेवा की तरफ से एंबुलेंस को कठपुड़ियाछीना से भेजने की बात कही गई। लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान परिजनों को जिला अस्पताल में ही इंतजार करना पड़ा। एक बजे रात एंबुलेंस पहुंचने के बाद नवजात को अल्मोड़ा के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्चे का उपचार किया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ के सीएमओ कार्यालय में अटैच होने से बच्चों को रेफर करना पड़ रहा है। एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल से एंबुलेंस मुहैया कराई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर

कोट
जिला मुख्यालय के दोनों 108 वाहन मरीज को लेकर गए हुए थे। कठपुड़ियाछीना से वाहन पहुंचने में देर क्यों हुई इसकी जांच की जाएगी।
-कमल शर्मा, 108 सेवा प्रभारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed